Breaking News

लोमहर्षक :पत्नी का कटा सिर लेकर पहुंचा थाने, पुलिस भी हैरत में

थाने पहुंचा हत्यारा पति

आगरा। एक लोमहर्षक घटना में यहाँ के एत्माद्दौला क्षेत्र में पत्नी का सिर काटकर फरार हुआ पति बीते रोज जब थाने में पहुंचा तो हड़कंप मच गया। ये वाकया हरीपर्वत थाने का है। एक दिन  पहले हुई थी हत्या। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पति को पत्नी का सिर हाथ में लेकर थाने पहुंचा देख पुलिस वाले भी हैरत में पड़ गए। हरीपर्वत थाना पर आला अधिकारी भी पहुंच गए।

पुलिस निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोपी नरेश कुमार बघेल कछपुरा मेहताब बाग का निवासी है। पत्नी शांति से उसकी नहीं बनती थी। आरोपी कछपुरा चौराहा पर टीवी की दुकान पर मैकेनिक था। उसे एक लड़का और तीन लड़कियां हैं। पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर उसे जेल भेज दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-