Breaking News

हल्द्वानी :कार्तिक उपाध्याय राष्ट्रीय किसान मंच के उत्तराखंड अध्यक्ष बने, किसान आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अक्टूबर 2024)

हल्द्वानी । पिछले कुछ वर्षों में कुमाऊं मंडल से उभरते हुए युवा समाजसेवी व खांटी आंदोलनकारी के रूप में प्रदेश भर में चर्चा में आये कार्तिक उपाध्याय को उत्तराखंड किसान मंच ने प्रदेश अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है।

किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद की सहमति पर कार्तिक उपाध्याय को इस मंच में उत्तराखंड के अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी की गई है। मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोपाल सिंह चौधरी ने इस आशय की घोषणा की। बीते रोज कार्तिक उपाध्याय को पदाधिकारियों ने नियुक्ति पत्र सौंपा।

आपको बता दें कि हाल ही में रिंग रोड परियोजना को लेकर हुये आंदोलन का नेतृत्व कर कार्तिक उपाध्याय ने पूरे प्रदेश के आंदोलनकारियों के साथ साथ आम जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है।

कार्तिक उपाध्याय के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रदेश के किसानों और आंदोलनकारियों में खुशी की लहर है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-