Breaking News

काशीपुर में श्री रामकृष्णा ड्रामेटिक क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाली रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (01 अक्टूबर 2024)

काशीपुर । श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली रामलीला मंचन का बीती रात भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व फीता काटकर शुभारंभ किया।

काशीपुर में आज देर सायं श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के बैनर तले पंजाबी रामलीला का शुभारंभ किया गया। रामलीला का उद्घाटन काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और कार्यक्रम अध्यक्ष दीपक बाली तथा अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया।

पोस्ट आफिस रोड पर  बीते 65 वर्षों से लगातार आयोजत हो रही पंजाबी रामलीला के पहले दिन रावण के और भगवान शिव की वार्ता और वाद विवाद के बाद चंद्रहास तलवार प्राप्त करने की लीला का मंचन किया गया।

इस रामलीला में पिछले 45 वर्षों से लगातार डॉ. राजीव चौधरी पिछले 17 साल पूर्व मुम्बई जाने के बाद रावण का किरदार निभाने के लिए काशीपुर आते हैं।

इस अवसर पर राम मेहरोत्रा, गुरविंदर सिंह चंडोक, ऊषा चौधरी, पंकज टण्डन, रजत सिद्धू, त्रिलोक सिंह चीमा, दीपिका गुड़िया आत्रेय, हरीश कुमार सिंह एड., विमल गुड़िया, दीपक बाली, संजय भाटिया, सर्वेश बाली, खिलेंद्र चौधरी, जितेंद्र सरस्वती, संदीप सहगल मौजूद रहे।

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-