Breaking News

हल्द्वानी :भक्त प्रह्लाद की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया पुलिस ने, जानिए कैसे खंडित हुई थी मूर्ति

@शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2024)

हल्द्वानी । बीती रात होली ग्राउंड में लगी भक्त प्रह्लाद की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि होली ग्राउंड में लगी भक्त प्रह्लाद की मूर्ति खंडित करने पर जमकर बवाल हुआ था और हिन्दू संगठनों  ने जमकर हंगामा किया था। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  मूर्ति खण्डित करने वाले आरोपी सोनू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि  गणपति विसर्जन के बाद ठेकेदार के कर्मचारी से टेंट उतारते समय मूर्ति गिर गई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने के बाद पूरा मामला खुल गया है। आरोपी सोनू कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने आज हनुमान चालीसा का पाठ कोतवाली में रखा था। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठन ने अपना आंदोलन खत्म कर लिया है।

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-