Breaking News

वंदे भारत ट्रेन का शीशा तोड़ रहा युवक, क्या ये साजिश है?देखिए वीडियो और जानिये सच्चाई

@शब्द दूत ब्यूरो (11 सितंबर 2024)

दिनों कई ट्रेनों पर हमले की घटना सामने आ रही है। अलग-अलग शहरों में भारतीय रेल पर हमले की कई घटनाएं सामने आई है जिससे निपटने के लिए रेलवे तमाम तरह की युक्तियां अपना रहा है। मगर कुछ लोग ऐसे भी है जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो बिना किसी डर के भारतीय रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है। दरअसल, वीडियो में एक स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन खड़ी है। इस दौरान एक शख्स ट्रेन पर हथौड़े से हमला कर रहा है। शख्स हथौड़े से ट्रेन की खिड़किया तोड़ता जा रहा है। यही नहीं वह बार-बार वार करना जारी रखता है, वहीं स्टेशन पर दिन के उजाले में ऐसी घटना करने पर उसे कोई रोकता नहीं दिखाई दे रहा है।

उधर रेलवे की ओर से इस वीडियो पर जो सफाई आई है उसने इस घटना के रहस्य पर से पर्दा उठा दिया है। दरअसल  वह ट्रेन को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है, बल्कि रखरखाव डिपो में पहले से ही क्षतिग्रस्त शीशे को तोड़कर नया शीशा लगा रहा है, क्योंकि शीशा शरीर से कसकर चिपका हुआ है, इसलिए पहले इसे तोड़ना जरूरी है।”ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि कोच केयर सेंटर में है.. वह शीशे तोड़ रहा है क्योंकि उन्हें इसे बदलने की जरूरत है.. वह सिर्फ ठेकेदार के लिए काम करने वाला कर्मचारी है जिसे शीशे की खिड़की बदलने का काम सौंपा गया है..”

Check Also

सिक्किम में पीएम मोदी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल, ₹4000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात, वीडियो हो रहा वायरल देखिए

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 अप्रैल 2026) गंगटोक। नरेंद्र मोदी ने अपने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-