Breaking News

हाथरस हादसे की एफआईआर में बाबा का नाम नहीं, चरण छूने की होड़ में हुई दर्दनाक घटना, सीएम योगी आज जायेंगे घटनास्थल पर,121 मौतों की पुष्टि

@शब्द दूत ब्यूरो (03 जुलाई 2024)

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार को सत्संग में हुई भगदड़ के कारण 121 लोगों की जान चली गई। वहीं 18 लोग इस हादस में घायल हो गए। अब इस हादसे को लेकर पहली एफआईआर दर्ज कर ली गई है।‌ लेकिन इस एफआईआर में सत्संग करने वाले भोले बाबा का नाम शामिल नहीं है। अभी तक इस मामले में पुलिस ने सत्संग में मुख्य सेवादार कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर और उस धार्मिक आयोजन के अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दाखिल की है। वहीं पुलिस सत्संग करने वाले भोले बाबा की तलाशी में जुट गई है।

हाथरस भगदड़ घटना के खिलाफ हाथरस के सिकंदराराऊ थाने में  भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 105, 110, 126(2), 223 और 238 के तहत ‘मुख्य सेवादार’ कहे जाने वाले देवप्रकाश मधुकर और उस धार्मिक कार्यक्रम के अन्य आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।हाथरस हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या 121 हो गई है। हादसे को लेकर प्रशासन की ओर मृतकों की सूची जारी की गई है। सूची के मुताबिक मरने वालों में ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, इनमें से कई लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए हाथरस सीएमओ ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जान। वहीं खबर यह भी निकल कर आ रही है कि ये हादसा बाबा के चरण छूने की जल्दबाजी में हुआ है।

पुलिस प्रशासन भी घटना की स्थिति पर नजर हुए है और आम लोगों की सहायता हेतु हेल्पलाईन नम्बर 9259189726 तथा 9084382490 जारी किये गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस पहुंचेंगे। सीएम हाथरस के जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात करेंगे, वहीं जिला अस्पताल ने भी सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। सीएम घटनास्थल भी जाएंगे और पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आदि कैलाश और ऊं पर्वत यात्रा पर पहुंचा काशीपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दल, श्रद्धालुओं ने साझा किए आध्यात्मिक अनुभव

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (27 मई 2026) काशीपुर /पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-