Breaking News

हाथरस में हुये हादसे में मृतकों की संख्या 100 से ऊपर होने की आशंका, 150 से ज्यादा घायल, देखिए वीडियो, तस्वीरें विचलित कर सकती हैं

@शब्द दूत ब्यूरो (02 जुलाई 2024)

हाथरस।  यहाँ रतिभानपुर में सत्संग के समापन के बाद मची भगदड़ में मृतकों का आंकड़ा 122 तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने अभी 50 – 60 मौतों की पुष्टि की है। वहीं, 150 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

इस वजह से पूरे राज्य भर में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले से संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए युद्ध स्तर पर काम करने का कड़ा निर्देश जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, संदीप सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है।

हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे में मारे गए लोगों पर देश के कई बड़े नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका वाड्रा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेता शामिल है। एक तरफ जहां सीएम योगी ने अपने बड़े अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है। वहीं राज्य के बड़े नेता लोग भी पहुंच रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

नैनीताल :झील में कूदी महिला को नाव चालक ने किया रेस्क्यू,लोग कर रहे सराहना, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (17 सितंबर 2024) नैनीताल। एक महिला ने मानसिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-