@शब्द दूत ब्यूरो (27 जून 2024)
देहरादून। उत्तराखण्ड के कुछ हिस्सों में मानसून कल तक दस्तक दे सकता है। इसके अलावा अन्य हिस्सों में मॉनसून अगले कुछ दिनों में सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश में अगले तीन दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ ही पहाड़ों में आवागमन करने वाले सभी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। 
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal