Breaking News

शपथ से पूर्व महात्मा गांधी की समाधि पर मोदी पहुंचे, कहा बेहतर समाज निर्माण में महात्मा गांधी का मार्गदर्शन अनुकरणीय

@शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2024)

नयी दिल्ली। निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले आज सुबह उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर नमन किया। देश में यह परंपरा रही है कि चाहे कोई विदेशी राष्ट्राध्यक्ष आये या देश का प्रमुख बिना महात्मा गांधी को नमन किये नहीं रह पाता और महात्मा गांधी की देश के लिए ही नहीं पूरे विश्व के लिए किये गये महान कार्यों व सेवा को याद किया जाता है। इसी परंपरा को आज नरेंद्र मोदी ने आज निभाया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी. हम सेवा और सामाजिक कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हैं। उनके विचार हमें बेहतर समाज के निर्माण में मार्गदर्शन करते रहते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

गदरपुर :अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया सीएम धामी ने, विधायक अरविंद पांडे के साथ लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) गदरपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-