Breaking News

काशीपुर: कौशांबी कालोनी में तेंदुए का शावक वन विभाग के लगाये पिंजरे में फंसा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (15 मई 2024)

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित कौशांबी कालोनी में पिछले कई दिनों से एक मादा तेंदुआ और उसके देखे जाने से लोग दहशत में जी रहे थे। हालांकि आज सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में तेंदुए का एक शावक फंस गया।

पिछले दिनों कालोनी के एक घर से तेंदुए ने कुत्ते को उठा लिया था जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। कालोनी निवासियों ने शावकों के साथ घूम रही मादा तेंदुआ की सूचना वन विभाग को दे दी। जिस पर बीते रोज वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। आज सुबह तेंदुए का शावक उसमें फंस गया। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गये और तेंदुए के शावक को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

लेकिन इसके बावजूद कौशांबी कालोनी में दहशत बरकरार है। मादा तेंदुआ अभी भी पकड़ से बाहर है ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-