Breaking News

बड़ी खबर :उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं व बारहवीं का परीक्षा परिणाम कल सुबह साढ़े ग्यारह बजे होगा घोषित, देखिए वीडियो क्या है खास इस बार की परीक्षा में?

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अप्रैल 2024)

रामनगर । उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का परीक्षाफल कल सुबह 11:30 बजे घोषित होगा। अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी इसी के साथ जारी किया जाएगा। इस साल उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 13 मार्च और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 के बीच हुई थी। इस साल 2 लाख 10 हजार 354 विद्यार्थियों ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट

ubse.uk.gov.in

पर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। निदेशक/सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और माता-पिता से आग्रह किया कि बच्चों के नम्बर कम आने या फेल होने पर उन्हें डांटे नहीं, बल्कि उनका मनोबल बढ़ाएं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-