Breaking News

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं सरपंच नीरू यादव, न्यूयॉर्क में आयोजित सम्मेलन में लेंगी भाग, देखिए वीडियो एक महिला जनप्रतिनिधि की प्रेरक कहानी

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अप्रैल 2024)

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुंनूं जिले की ग्राम पंचायत लांबी अहीर की सरपंच नीरू यादव महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनती जा रही है। उनके अपनी ग्राम पंचायत में किये नवाचार समाज मे मिसाल बने हैं।

नीरू यादव अपनी पंचायत की बालिकाओं की हॉकी टीम तैयार करवाकर कोच के माध्यम से नियमित अभ्यास करा रही है। अपने क्षेत्र में बर्तन बैंक खुलवाकर ग्राम पंचायत को प्लास्टिक से मुक्त कराने कि पहल की साथ ही ग्रामीण महिलाओं से पुराने कपड़ों के थैले बनवाकर महिलाओं को सशक्त बनाया। महिलाओं की दूर दराज से पानी लाने की समस्याओं का भी सरपंच यादव ने हल निकालकर हर घर तक पीने की पानी की व्यवस्था अपनी पंचायत में बड़े स्तर पर की है। इसी प्रकार पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए विवाह पर कन्यादान के रूप में पौधा देकर नई मुहिम की शुरुआत की।

मेरा पेड़- मेरा दोस्त मुहीम शुरू की जिसके अन्तर्गत राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को 21 हजार पौधे निःशुल्क वितरित किये गए। सरपंच नीरू यादव कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ के साथ हॉट सीट पर भी बैठी थी उन्होंने जो वहां से रकम जीती वह सारी अपने गांव के स्कूल के विकास के रूप में लगा दी।

नवाचारों की बदौलत सरपंच नीरू यादव न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या और विकास आयोग की ओर से आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मेलन में पंचायत स्तर पर बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त करने के लिए किए गए नवाचारों पर अपने अनुभव साझा करेंगी। नीरु यादव सीडीपी की ओर से आयोजित होने वाले वार्षिक सम्मेलन “सीपीडी मीट-2024” में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के ‘नेतृत्व अनुभव’ विषय पर अपने विचार आगामी तीन मई को साझा करेंगी। जनसंख्या और विकास आयोग की वार्षिक बैठक 29 अप्रैल से तीन मई तक न्यूयॉर्क में आयोजित की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-