Breaking News

अयोध्या में पकड़ी गई बस में हैवानियत, जानवरों की तरह 93 बच्चे बस में मिले, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने छुड़ाए, देखिए वीडियो क्या है पूरा मामला?

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अप्रैल 2024)

अयोध्या।  हैवानियत किसे कहते हैं ये आज अयोध्या के देवकली चौराहे पर पकड़ी गई एक बस से पता चला। दरअसल बिहार के अररिया से सहारनपुर ले जाए जा रहे 93 बच्चों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने अयोध्या में पकड़ा है, इनकी उम्र 5 साल से लेकर 9 साल के बीच है। अयोध्या के देवकली चौराहे के पास चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने बस को पकड़ा।

बस में बच्चों को जानवरों की तरह भरा गया था। यह सारे बच्चे बेहद गरीब परिवार के हैं इनमें कुछ ऐसे बच्चे भी है जिनके माता-पिता दुनिया में नहीं है । बिहार से यूपी के देवबंद के जिन दो मदरसे में इन्हें ले जाए जा रहा था उनमें एक का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है । चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्यों की माने तो इन बच्चों में से कई के आधार कार्ड फर्जी हो सकते हैं और यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा भी हो सकता है। बच्चों के मां-बाप को सूचना दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-