Breaking News

सहस्त्रधारा रोड पर स्व. प्रशांत डबराल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, मातृशक्ति के सम्मान ने आयोजन को बनाया खास

 

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड स्थित ग्राम कालागांव में पिछले दो महीने से आयोजित स्वर्गीय प्रशांत डबराल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह रही कि आयोजन में क्षेत्र की समस्त मातृशक्ति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सम्मानित कर नारी शक्ति, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन में पत्रकारों की उपस्थिति भी अतिथि के रूप में रही।

 

प्रतियोगिता की 38 प्लस श्रेणी में सहस्त्रधारा की टीम ने डांडा को हराकर खिताब अपने नाम किया। सहस्त्रधारा की टीम ने पांचवीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाकर अपनी बादशाहत कायम रखी। वहीं ओपन श्रेणी के फाइनल मुकाबले में तरला नागल की टीम ने डांडा को मात देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

 

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के समाजसेवी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में क्षेत्र के ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में ग्रामवासी मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

 

इस सफल आयोजन में क्षेत्रीय क्रिकेट कमेटी के सदस्य हिमांशु फरासी, विक्की, विवेक, अमन, सचिन, विशाल, हन्नी, सुमित, अरविंद, तुषार, अजय और अनिल सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

 

यह आयोजन केवल क्रिकेट प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खेल, सामाजिक एकता और मातृशक्ति के सम्मान का एक शानदार उदाहरण बनकर सामने आया।

Check Also

ऋषिकेश की शिवपुरी गंगा में स्नान करते समय राजस्थान के दो पर्यटक बहे, तलाश जारी

🔊 Listen to this ऋषिकेश। जयपुर (राजस्थान) से मित्रों के साथ घूमने आए एक युवक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-