Breaking News

वोट प्रतिशत कम होने से सत्ताधारियों को होगा नुकसान, कांग्रेसी नेता हरीश दुबे ने की प्रेस वार्ता

@शब्द दूत ब्यूरो (22 अप्रैल 2024)

लालकुआं: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सितारगंज के निवर्तमान चेयरमैन हरीश दुबे ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वोट प्रतिशत कम होने से सत्ताधारियों को नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षा में पेपर लीक जैसे मुद्दों के साथ जनता के बीच थी और इसका सीधा फायदा कांग्रेस पार्टी को होगा। इतना ही नहीं अतिक्रमण के नाम पर लोगों के घर उजाड़ने का काम किया गया इससे भी जनता नाराज दिखाई दी और ऐसे ही मतदाता है भाजपा को हराने के लिए वोट डालने पहुंचे थे। ऐसे में कांग्रेस को फायदा जरूर होगा और पार्टी सत्ता में पुनः वापसी करेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-