

काशीपुर । प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी विष्णु प्रकाश अग्रवाल का 68 वर्ष की आयु में दिल्ली के एक अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया। श्री अग्रवाल के निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।
श्री अग्रवाल गत 27 वर्ष से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष थे। दो दिन पूर्व उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें नगर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहाँ उनकी हालत नाजुक देखकर उन्हें दिल्ली उपचार के लिए ले जाया गया था। जहाँ उपचार के दौरान आज सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। इससे पूर्व सुबह एक बार उनके निधन की सूचना आई थी। जिसके थोड़ी देर बाद पुनः उनके उपचाराधीन होने की खबर आ गई। लेकिन बाद में उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विष्णु प्रकाश अग्रवाल नगर में काफी लोकप्रिय माने जाते थे। पिछले 27 वर्षों से वह नगर की प्रमुख रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहे थे। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप अग्रवाल के मामा थे। उनके निधन पर अनेक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। 


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal