Breaking News

अजय भट्ट पहुंचे मंदिर

@शब्द दूत ब्यूरो (19 अप्रैल 2024)

हल्द्वानी : नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर पहले चरण की आज वोटिंग हो रही है। ऐसे में नैनीताल लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अजय भट्ट पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आ रहे हैं। आज तड़के उन्होंने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की, इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय भट्ट ने कहा पहाड़ से लेकर मैदान के क्षेत्र में बीजेपी के पक्ष में माहौल है। सरकार के खिलाफ किसी भी तरह से कोई माहौल नहीं है और जनता ने एक बार फिर से बीजेपी को लाने का मन बना लिया है। हालांकि नैनीताल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत में अपने मत का प्रयोग करेंगे जिसके लिए वह रानीखेत को रवाना हो गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-