Breaking News

तेज धूप ने बढ़ाया हिमाचल का तापमान, अगले दो दिन खूब सताएगी गर्मी; इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल 2024)

 शिमला। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को तेज धूप के कारण मनाली में अधिकतम तापमान में छह डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि ऊना में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि नाहन में 1.1 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि अन्य स्थानों पर एक डिग्री का अंतर आया है।

कल से मौसम होगा सक्रिय

माैसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 10 से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। अब 11 से 14 अप्रैल के लिए आंधी व आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

13 और 14 अप्रैल के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मार्च माह में प्रदेश में सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। 13 व 14 अप्रैल को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है और येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

सबसे अधिक गिरावट नारकंडा में 3.8 और भरमौर में 3.7 डिग्री की दर्ज की गई है। पांवटा साहिब में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है और प्रदेश में सबसे गर्म रात दर्ज की गई न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (20 अप्रैल 2024) हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-