Breaking News

‘अजय भट्ट हार के डर से…’ भाजपा प्रत्याशी पर बरसे प्रकाश जोशी, ‘वो’ क्षेत्र का विकास क्या करेंगे

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल 2024)

गदरपुर। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी का नगर में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कांग्रेस प्रत्याशी ने क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर लोगों से वोट देने की अपील की। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कांग्रेस नेता अजय गाबा के प्रतिष्ठान पर कहा कि मैं चुनाव प्रचार में जहां-जहां जा रहा हूं लोग बता रहे हैं कि उन्होंने 2019 के चुनाव में ही अपने सांसद को देखा और अब पांच साल बाद चुनावों में ही देखने को मिल रहे हैं।

उधर, नैनीताल में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धामपुर बैंड, डीआइजी कार्यालय के आसपास अयारपाटा आदि स्थानों पर प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में समर्थन मांगा। वहीं, कालाढूंगी कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप तडियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोशी के लिए वोट मांगे। गरमपानी में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

इसके अलावा कार्यकर्ताओं को चुनावा को लेकर जिम्मेदारियां दीं। उधर, भीमताल नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालकोटी के साथ कार्यकर्ताओं ने जोशी के समर्थन में वोट मांगे व विजय बनाने की अपील भी की। यहां निवर्तमान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनोतिया, पूर्व चेयरमैन सतीश लाल वर्मा, नीरज कुमार, हेमा आदि रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में अतिक्रमण पर सख्ती: ट्रैफिक पुलिस ने ठेला-फड़ वालों को जारी किए नोटिस, वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 मार्च 2026) काशीपुर। शहर में बढ़ते यातायात …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-