Breaking News

लेस्बियन महिला ने शादी रचाकर 16 साल की भतीजी को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला

@शब्द दूत ब्यूरो (02 अप्रैल 2024)

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 24 वर्षीय एक महिला को अपने पति की नाबालिग भतीजी को कथित तौर पर अगवा करने, उससे शादी करने और उसका यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

बरुद पुलिस थाना प्रभारी रितेश यादव ने बताया कि महिला ने 27 मार्च को 16 वर्षीय पीड़िता को अगवा किया था, जिसके बाद दोनों का पता लगाकर पिछले सप्ताह उन्हें वापस लाया गया। उन्होंने बताया, ”दिन में, अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। आरोपी महिला ने एक साल पहले उमरखाली गांव के एक व्यक्ति से शादी की थी, लेकिन बाद में महिला ने अपने पति की भतीजी के साथ शारीरिक संबंध बनाए।” 

उन्होंने कहा, ”आरोपी महिला ने हमें बताया कि वह समलैंगिक है। वह पीड़िता को धामनोद और इंदौर ले गई थी, जहां वह उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगी थी।” अधिकारी ने बताया कि महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

गजब :जल‑गंगा संवर्धन के नाम पर आयोजित हुई एक सरकारी “चौपाल” में अफसरों ने एक घंटे में 19000 के ड्राई फ्रूट्स खा लिए, बिल हुआ वायरल

🔊 Listen to this सूत्र बताते हैं कि मात्र ड्राई फ्रूट्स की खरीद पर ही …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-