Breaking News

रूद्रपुर:पीएम कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन,दो अप्रैल को होगी पीएम मोदी की जनसभा

@शब्द दूत ब्यूरो (31 मार्च, 2024)

रुद्रपुर उधम सिंह नगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 अप्रैल को रुद्रपुर मोदी मैदान में प्रस्तावित जनसभा को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटा हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौप दी है। आज कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और संगठन महामंत्री अजय ने भूमि पूजन कर कार्यक्रम स्थल का काम शुरू किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सहित तमाम भाजपा नेता उपस्थित रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया की शुभ काम से पहले पूजन किया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा की प्रधानमंत्री मोदी की उत्तराखंड में पहली रैली कुमाऊ मंडल के नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट को दी है। उन्होंने बताया की साढ़े 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी मैदान से लोकसभा वाशियो को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की चुनाव को लेकर डकैत एक साथ हो गए है। उन्होंने कहा इन लोगो की न ही नियत एक है न ही सोच एक है और न ही विकास की सोच है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हल्द्वानी: मनमानी कर रहे 46 निजी स्कूलों को नोटिस, उधमसिंहनगर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-