Breaking News

दो सेकेंड में बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर फरार हुए हत्यारे,एस एस पी ने हत्यारों को जल्द पकड़ने का दिया आश्वासन, देखिए हत्या का लाइव वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2024)

नानकमत्ता। डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या से जहां पूरे जिले में हड़कंप मच गया है वहीं हत्यारों का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। एस एस पी मंजूनाथ टी सी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज आने से जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जायेगा। उन्होंने धर्मगुरु की हत्या पर व्यक्तिगत रूप से दुख जताते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखे।एस एस पी ने कहा कि हत्यारों की तलाश में पुलिस की आठ से नौ टीमें लगा दी गई है।

उधर हत्यारों की जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसमें बाइक सवार दो हमलावर दिखाई दे रहे हैं। बाबा तरसेम सिंह कुर्सी पर बैठे हुए हैं और हत्यारों ने बिना कोई बात किये मात्र दो सेकंड में उन्हें दो गोलियां मारी और फरार हो गए। इस बीच डेरे के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बाबा को तत्काल अस्पताल ले गए जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि आज सुबह लगभग साढ़े छः बजे सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह (60) को मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को इलाज के लिए खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई। अस्पताल में तरसेम सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-