@शब्द दूत ब्यूरो (27 मार्च, 2024)
झबरेड़ा: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।। वही झबरेड़ा थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर यूपी और उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित खडखड़ी दयाला गांव में सब्जी की आड़ में एक ट्रक से 100 पेटी अवैध शराब बरामद की जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वही पकड़ी गई शराब की कीमत 9 लाख बताई जा रही है।।पकड़ा गया आरोपी हरियाणा का रहने वाला है।।पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जानकारी में जुटी हुई है शराब कहां से आ रही थी और किसको सप्लाई करनी थी सभी पहलूओं की जांच पड़ताल की जा रही है।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal