Breaking News

अजब गजब : महिला ने दिया पांच बच्चों को जन्म

जयपुर। यहाँ  एक महिला ने  एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया।  जयपुर के जनाना अस्पताल में यह अनोखी घटना हुई।  अस्पताल की अधीक्षक लता राजौरिया ने बताया कि उनके जन्म के दौरान एक शिशु मृत पैदा हुआ, जबकि एक शिशु को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बाकी तीन बच्चों को भी निगरानी में रखा गया है।

अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार रात रुक्साना (25) को प्रसव पीड़ा होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उसने पांच प्री मेच्योर बच्चों को जन्म दिया। एक शिशु मृत पैदा हुआ था।”

उन्होंने आगे बताया, “दो लड़कियों और दो लड़कों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। सभी बच्चों का वजन बहुत कम है। महिला सांगनेर की रहने वाली है। मरा हुआ शिशु लड़का था।”
 

डाक्टर ने बताया कि यह  कुछ दुर्लभ मामलों में से एक है। हालांकि पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें दो, तीन, चार यहां तक की नौ बच्चे एक साथ पैदा हुए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-