Breaking News

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी समेत कई नेता करेंगे जनसभा

@शब्द दूत ब्यूरो (27 मार्च, 2024)

उत्तराखंड में चुनाव अभियान में बाजी मारते हुए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 16 दिग्गजों की डिमांड भेजी थी। पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई। राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई केंद्रीय नेता आएंगे।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसे, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार कांवड़ियों की मौत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-