@शब्द दूत ब्यूरो (19 मार्च, 2024)
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप निवासी महिला की पड़ोसी युवक ने जबरन आपत्तिजनक फोटो खींची। आरोप है कि इस दौरान आरोपित घर से 30 हजार की नकदी भी जबरन ले गया और दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। जब असफल हुआ तो उसकी फोटो उसके पति को दिखा दी।
पीड़िता ने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने बताया कि वह किराये के मकान में रहती है। उसी मकान में एक युवक भी किराये पर रहता है। वह काफी समय से उस पर बुरी नजर रखे हुए है।
आरोप है कि आरोपित पहले भी कई बार दुष्कर्म की कोशिश कर चुका है। रविवार को आरोपित ने उसके पति को उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखाते हुए उसके संबंध में गलत बातें कहीं। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal