Breaking News

जम्‍मू कश्‍मीर में बर्फ का सैलाब, हिमस्खलन से बांदीपोरा-गुरेज मार्ग ठप; बर्फ हटाने में जुटी BRO टीम

@शब्द दूत ब्यूरो (17 मार्च 2024)

बांदीपोरा। जम्‍मू कश्‍मीर में हिमस्‍खलनों के कारण कई दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान हिमस्‍खलनों के कारण बांदीपोरा-गुरेज मार्ग बंद हो गया। सीमा सड़क संगठन ने हिमस्‍खलन से प्रभावित क्षेत्र में व्‍यापक निकासी अभियान शुरू कर दिया है। सड़कों से बर्फ हटाई जा रही है। इससे लोगों को भी सफर करने में आसानी होगी।

बर्फबारी ने बढ़ाई थी दिक्‍कतें

जम्‍मू कश्‍मीर में बीते दिनों हुई बर्फबारी ने पर्यटकों की संख्‍या तो बढ़ाई। साथ ही लोगों को सफर करने में दिक्‍कतें आने लगी। भारी बर्फबारी के कारण अधिक‍तर मार्ग बर्फ से ढक गए। इस वजह से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी गई। वहीं दूसरी ओर पर्यटन कारोबार पर भी इसका असर दिखाई दिया। रास्‍ते बंद होने से कई पर्यटक यहां पहुंच ही नहीं पाए।

बर्फ हटाने में लगी बीआरओ टीम

हिमपात के बाद अब केंद्र शासित राज्‍य में हिमस्‍खलन से जुड़ी घटनाएं सामने आने लगी। हिमस्‍खलन होने से सड़कें पूरी तरह से उसमें धंस गई। इससे आमजनों को भी घर से बाहर निकलने में दिक्‍कतें महसूस होने लगी। बर्फबारी ने जहां कारोबार बढ़ाया, वहीं आमजनों का जीवन भी अस्‍त-व्‍यस्‍त कर दिया। अब बीआरओ टीम बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर बर्फ हटाने का काम कर रही है, ताकि वाहनों के लिए आवाजाही खोली जा सके।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 अप्रैल, 2024) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-