Breaking News

बिग ब्रेकिंग: पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के दिग्गज नेता नाबालिग के यौन शोषण में फंसे, पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज , सूबे की राजनीति गरमाई, खुद को बताया निर्दोष

पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद सामने आकर बयान दिया है।

@शब्द दूत ब्यूरो (15 मार्च 2024)

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि येदियुरप्पा ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताया है।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एक नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का आरोप लग है। सूत्रों की मानें तो येदियुरप्पा के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उनपर पास्को और 354 (A) IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर और खुद बीएस येदियुरप्पा ने भी सामने आकर बयान दिया है। कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सामने आकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा- “मां बेटी ने कहा कि वो तकलीफ में हैं, मैंने पुलिस कमिश्नर दयानंद को फोन करके बात की और इन दोनों को उनके पास जाने को कहा। इस बीच में वो मेरे खिलाफ भी बोलने लगी, मुझे लगा कि उनकी मानसिक स्थिति अभी ठीक नहीं है, मैंने ज्यादा बात नहीं की और कमिश्नर के पास जाने को कहा। अब ये कहा जा रहा है कि मेरे खिलाफ ही एफआईआर की गई है।

उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक सामना करूंगा लेकिन मैंने किसी की मदद करने की कोशिश की और मेरे साथ ऐसा हो गया। उसने कहा कि वो तकलीफ में है तो मैंने कुछ पैसे भी देकर भेजे इतना करने के बाद भी ऐसा मसला हो गया है, देखते हैं इसका सामना करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामगढ़ महाविद्यालय में अभिविन्यास कार्यक्रम, तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) भवाली/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-