Breaking News

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एम्स के ट्रॉमा वर्ल्ड से डिस्चार्ज, सांस लेने में तकलीफ के चलते हुए थे भर्ती

@शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च, 2024)

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देर रात तबीयत बिगड़ने पर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा वर्ल्ड में रखा गया है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को रात्रि करीब 9:45 बजे एम्स ऋषिकेश लाया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में कुछ तकलीफ आ रही थी। एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर के वार्ड में भर्ती कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की एम्स के पल्मोनरी विभाग के चिकित्सकों की टीम जांच कर रही है।

इस संबंध में एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की। जिसमे उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार देर रात एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती हुए हैं। मंत्री जोशी को श्वसन संबंधित कुछ दिक्कतें थीं जिसके चलते इन्हें भर्ती कराया गया है।

एम्स पल्मोनरी विभाग के चिकित्सक डा. लोकेश सैनी की निगरानी में उनकी जांच की जा रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ उनके पुत्र भी एम्स पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री की हालत सामान्य होने के बाद वह एम्स से चले गए हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एम्स से डिस्चार्ज

सांस लेने में परेशानी के चलते देर रात एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराए गए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सोमवार की सुबह आवश्यक जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को रविवार रात्रि करीब 9:45 बजे सांस लेने में दिक्क्त आने पर एम्स ऋषिकेश लाया गया था। जिसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सेंटर के वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां एम्स पल्मोनरी विभाग के चिकित्सक डा. लोकेश सैनी की निगरानी में उनकी जांच की गई। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि उनकी सभी जांच रिपोर्ट सही मिली, जिसके बाद उन्हें सोमवार की सुबह एम्स से छुट्टी दे दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-