Breaking News

ऋषिकेश में अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को कुचला, स्कूटी पूरी तरह चकना चूर, एक दुकान का टूट गया छज्जा

@शब्द दूत ब्यूरो (05 मार्च 2024)

ऋषिकेश। ऋषिकेश के भैरव कॉलोनी में देर रात करीब 11:30 बजे एक ट्रक चालक ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए कई वाहनों को कुचल डाला। ट्रक की चपेट में एक एक्टिवा स्कूटर, 2 टेम्पो, 1 ई-रिक्शा और एक दुकान आई। एक दुकान का छज्जा भी ट्रक की टक्कर से टूट गया। वहीं, स्कूटी पूरी तरह चकना चूर हो गयी।

गनीमत यह रही कि उस वक़्त वाहनों में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

वही, स्थानीय लोगों ने बताया कि रात 11: 30 एक दम से कुछ गिरने जैसी आवाज़ आयी। 

घरों से बाहर निकल कर देखा तो एक ट्रक मोहल्ले में खड़े कई वाहन को कुचलता हुआ एक घर से टकरा गया। जैसी ही लोगों ने घरों से निकलकर ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। ट्रक 14 बीघा से मुख्य हाइवे की ओर जा रहा था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-