Breaking News

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर का इमेल आईडी हैक, राज्यपाल को भी भेजे गए मेल

@शब्द दूत ब्यूरो (05 मार्च 2024)

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर की मेल आईडी हैक हो गई है. आईडी हैक करने की इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया है कुछ अज्ञात लोगों ने जिनके बारे में पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. यही नहीं हैकिंग के बाद आरोपियों ने राहुल नार्वेकर के मेल आईडी से राज्यपाल रमेश बैस को मेल भी भेज दिया है. राज्यपाल भवन को इसका शक इसलिए हुआ क्योंकि सामान्य तौर पर स्पीकर की तरफ से राज्यपाल को मेल वगैरह जाते रहते है जो काम काज से जुड़े होते है. पर इस मेल में ऐसा कुछ लिखा था कि राज्यपाल भवन को शक हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है.

क्या लिखा था मेल में

हालांकी जब राज्यपाल ने स्पीकर राहुल नार्वेकर से संपर्क किया तो स्पीकर ने किसी भी तरह का मेल भेजे जाने से इंकार किया है. दरअसल मेल में कुछ विधायको की शिकायत की गई थी की उनका व्यवहार सही नही है इसलिए उनपर कार्यवायी किया जाना चाहिए. इस मेल को पढ़कर ही राज्यपाल भवन को शक हुआ. स्पीकर ने मरीन ड्राइव पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है पुलिस ने IT एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और अज्ञात हैकर की जांच कर रही है.

नार्वेकर पहले भी रहे हैं सुर्खियों में

जुलाई 2022 को राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर चुने गए थे. जब उन्होंने कुर्सी संभाली तबा उनके सामने एकनाथ शिंदे गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला करना था. इस साल उन्होंने एकनाथ शिंदे के पक्ष में फैसला सुनाकर सुर्खियों में आए गए थे. उन्होंने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को ही असली पार्टी का कहा था. उनके इस फैसले से उद्धव ठाकरे के गुट को बड़ा झटका लगा था. यही नहीं उन्होंने एनसीपी विभाजन मामले में भी महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था. राहुल नार्वेकर ने 2019 में मुंबई के कोलाबा सीट से विधानसभा चुनाव जीता था. वह पूर्व में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं. नार्वेकर 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज :महाराष्ट्र के भंडारा में आर्डीनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जनवरी 2025) भंडारा। यहाँ स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-