Breaking News

जम्मू-कश्मीर : ड्यूटी पर तैनात जवान की सर्विस राइफल से चली गोली, हुई मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (04 मार्च, 2024)

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को नियंत्रण सीमा रेखा (एलओसी) के पास भारतीय सेना के एक जवान की दुर्घटनावश उसकी सर्विस राइफल से गोली चल जाने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लांस नायक बलवीर सिंह घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली (एआईओएस) के पास तैनात थे।

नौशेरा सेक्टर में उनकी सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चल जाने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने कहा कि सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं और मामले की जांच जारी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 अप्रैल, 2024) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-