Breaking News

हल्द्वानी में हुई हिंसा के संबंध में 5 महिलाएं गिरफ्तार, अब तक कुल 89 लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (03 मार्च 2024)

हल्द्वानीः उत्तराखंड पुलिस ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में हाल में अवैध मदरसा ढहाए जाने के को लेकर हुई हिंसा के संबंध में शुक्रवार को पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुई पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटनाओं के संबंध में कुल 89 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को पांच महिलाओं शाहनाज, सोनी, शमशीर, सलमा और रेशमा गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि ये सभी बनभूलपुरा इलाके की रहने वाली हैं। पुलिस ने पहले कहा था कि हल्द्वानी में हुई हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस कर्मियों एवं पत्रकारों सहित 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में अतिक्रमण पर सख्ती: ट्रैफिक पुलिस ने ठेला-फड़ वालों को जारी किए नोटिस, वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 मार्च 2026) काशीपुर। शहर में बढ़ते यातायात …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-