Breaking News

रामलीला में ताड़का बना युवक अभिनय के दौरान आग लगने से झुलसा, गंभीर हालत, वीडियो देखें

मुजफ्फरनगर।   रामलीला मंचन के दौरान अभिनय कर रहा युवक बुरी तरह से झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया है। यहां मोहल्ला रामपुरी में  रामलीला मंचन के दौरान ताड़का बना युवक बीती रात शहर के मोहल्ला गांधी कॉलोनी निवासी अंकित पुत्र कृष्णपाल मोहल्ला रामपुरी में होने वाली रामलीला में ताड़का का किरदार निभा रहा है।

बीती  रात वह रामलीला में अभिनय के दौरान मुंह से आग निकालने का अभिनय कर रहा था। इसी दौरान अंकित के कपड़ों में किसी तरह आग लग गयी। साथी कलाकारों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस गया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना से रामलीला कलाकारों के साथ ही दर्शकों में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में ही रामलीला को रोक दिया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-