Breaking News

ब्रेकिंग: भाजपा नेता को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारी, विवाह समारोह से लौटते समय हुई वारदात

घटना के पीछे आपसी रंजिश को माना जा रहा है।

@शब्द दूत ब्यूरो (19 फरवरी 2024)

बेतिया। यहां अज्ञात हमलावरों ने एक भाजपा नेता को गोली मार दी। भाजपा नेता एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। उनके हाथ में गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता नागेंद्र प्रसाद एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। घायल भाजपा नेता नागेंद्र प्रसाद ठेकेदारी का काम भी करते हैं

शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि आपसी रंजिश घटना के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल नागेंद्र प्रसाद की स्थिति खबर लिखे जाने तक स्थिर बनी हुई थी।

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल नागेंद्र प्रसाद को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल नागेंद्र प्रसाद की स्थिति खबर लिखे जाने तक स्थिर बनी हुई थी।

Check Also

रामगढ़ महाविद्यालय में अभिविन्यास कार्यक्रम, तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) भवाली/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-