Breaking News

काशीपुर:एसआरएफ फाउंडेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस : चौथे बेसिक कंप्यूटर लिट्रेसी बैच के अभ्यर्थियों को दिये प्रमाण पत्र

@शब्द दूत ब्यूरो (14 फरवरी 2024)

काशीपुर। ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा में एसआरएफ फाउंडेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस द्वारा ग्राम शिवलालपुर में पिछले दो माह से चल रहे चौथे बीसीएलएसी बैच को पूर्ण कराया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस में सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कुछ अभ्यर्थियों के परिजन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सभी अभ्यर्थियो एवम उनके परिजनों द्वारा बीसीएलसी कोर्स के लिए एसआरएफ फाउंडेशन का आभार जताया । अभ्यर्थियों द्वारा स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस की टीम सदस्य  निर्मल सिंह,मुहम्मद अर्श अवतार सिंह एवम एसआरएफ लिमिटेड काशीपुर की सीएसआर टीम से प्लांट हेड राजाराम खरद, एचआर प्रबंधक  अंकित कुमार, असिटेंट ऑफिसर शाहनवाज ,श्रीमती कमलेश, श्रीमती पूजा को विशेष धन्यवाद दिया गया।

अभ्यर्थियों द्वारा कहा गया कि इस डिजिटल बस में कंप्यूटर का बेसिक कोर्स करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। इस डिजिटल बस के माध्यम से ग्रामीण बच्चो ने कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान प्राप्त किया। इस बेसिक कोर्स में बच्चों ने पेंट फाइल,एमएस वर्ड,एमएस एक्सेल,पावर प्वाइंट,ईमेल,गूगल फार्म के इत्यादि में बारे में बेसिक चीज़े सीखी जो कंप्यूटर के अगले चरण का कोर्स शुरू करने में बच्चों की बहुत सहायता करेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-