Breaking News

राजदरबार में बसंत पंचमी के मौके पर घोषित की गई तिथि, 12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

@शब्द दूत ब्यूरो (14 फरवरी, 2024)

बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह छह बजे खुलेंगे। बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई।

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के मुताबिक श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की ओर से गाडूघड़ा राजमहल को सौंपा गया। इसके बाद राजमहल से गाडूघड़ा में तिल का तेल पिरोया गया।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व तिल का तेल पिरोने के बाद गाडूघड़ा नरेंद्रनगर राजदरबार से डिम्मर होते हुए श्री नृसिंह मंदिर, योग बदरी पांडुकेश्वर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचाया जाएगा। कपाट खुलने के बाद यह तेल-कलश भगवान बदरी विशाल के नित्य अभिषेक के लिए प्रयोग में लाया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-