Breaking News

उत्तराखंड: 14 फरवरी को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में तय किया जाएगा बजट सत्र की तारीख और स्थान

@शब्द दूत ब्यूरो (12 फरवरी, 2024)

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 14 फरवरी को होगी, जिसमें बजट सत्र पर निर्णय होगा। बैठक में बजट सत्र की तारीख व स्थान तय किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हो या देहरादून में, यह प्रदेश सरकार को तय करना है।

नेता प्रतिपक्ष के मुताबिक अभी तक बजट सत्र आहूत करने के बारे में विपक्ष के साथ प्रदेश सरकार ने कोई चर्चा नहीं की है। यशपाल आर्य ने कहा, इसी माह के अंत तक बजट सत्र कराने की चर्चा चल रही है, लेकिन अभी तक सरकार ने बजट सत्र की तिथि तय नहीं की है। लेकिन, बर्फबारी व बारिश को देखते हुए सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने भी दून में ही सत्र आहूत करने की इच्छा जताई है।

यशपाल आर्य ने कहा कि अभी तक इस विषय पर सरकार ने विपक्ष के साथ कोई बातचीत नहीं की है। उन्होंने कहा, बजट सत्र के लिए विधायकों को अपने प्रश्न भेजने के लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए, जिससे पक्ष-विपक्ष के विधायक सदन में अपने क्षेत्र के मुद्दों को उठा सके।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा, इसके लिए सत्र की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए। दो-तीन दिन सत्र बुलाकर बजट पास कराना सरकार का मकसद नहीं होना चाहिए। आर्य ने कहा, कार्यमंत्रणा समिति से उनके साथ पार्टी के विधायक प्रीतम सिंह ने इस्तीफा दिया है। आगामी सत्र में कार्यमंत्रणा की बैठक में शामिल नहीं होंगे। यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि सरकार कार्य संचालन नियमावली को ताक पर रखकर संख्या बल पर सदन को चलाना चाहती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-