Breaking News

दुखद हादसा:नदी में गिरी कार,चार की डूबने से मौत, घने कोहरे की वजह से हुआ दर्दनाक हादसा

@शब्द दूत ब्यूरो (24 जनवरी 2024)

अफजल गढ़। यहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वैगनआर कार हरेवली स्थित राम गंगा नदी बैराज में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान खुर्शीद, राशिद, फैसल और माहरुफ के रूप में हुई है। कार पांच दिन पहले ही खरीदी थी जिससे पांच दोस्त घूमने जा रहे थे।

अफजलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक अर्चना सिंह ने बताया कि बीते रोज मंगलवार देर करीब रात आठ बजे अफजलगढ़ थाना अंतर्गत हरेवली राम गंगा नदी बैराज में पांच लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। राहत-बचाव दल के साथ पुलिस मौके पहुंची।

डीएसपी ने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ जब ग्राम नूरपुर छिपरी के रहने वाले पांच लोग सफेद रंग की वैगनआर कार से अफजलगढ़ से नुमाइश देखकर घर वापस लौट रहे थे। हरेवली राम गंगा नदी बैराज पर चालक ने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया और कार नदी में जा गिरी।

डीएसपी ने कहा कि हादसे में स्थानीय गोताखोर की मदद से सिकन्दर को सकुशल बचा लिया गया जबकि खुर्शीद, राशिद, फैसल और माहरुफ की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के शवगृह भेजा गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-