Breaking News

सूचना अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

अमरोहा- अमरोहा के सहायक जिला सूचना अधिकारी भूपेंद्र सिंह को एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। उसने  जेपीएन 7 से पाँच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

बता दें अभी बीते कुछ दिन पहले ही जनपद में आये नए नवेले इसी सूचना अधिकारी ने गलत तरीके से कुछ सम्मानित समाचार पत्रों को बदनाम करके पैसे इकट्ठा करने की मंशा से फर्जी प्रेस नोट जारी किया था। जिसमें कई सम्मानित समाचार पत्र शामिल थे।
उसी में से एक  समाचार पत्र से सौदेबाजी के चलते आज रंगे हाथ 5000 रुपये लेते गिरफ्तार किया गया है।
फिलहाल गिरफ्तार किए गए सूचना अधिकारी भूपेंद्र सिंह को थाना देहात पर ले जाया गया है। जहां पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-