Breaking News

ब्रेकिंग: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

पुलिस मामले की जांच में जुटी।

@शब्द दूत ब्यूरो (08 जनवरी 2024)

कांकेर।  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या कर दी गई। पुलिस को संदेह है कि उन्हें गोली मारी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना पखांजुर कस्बे के पुराना बाजार इलाके में रात करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब असीम राय दोपहिया वाहन चला रहे थे।

पखांजुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राय (50) निवर्तमान पार्षद और सत्तारूढ़ भाजपा की कांकेर जिला इकाई के उपाध्यक्ष थे।

चश्मदीदों के अनुसार, राय अचानक वाहन से नीचे गिर गए। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर क्षेत्र) सुंदरराज पी. ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,”प्रथम दृष्टया, परिस्थितिजन्य साक्ष्य से संकेत मिलता है कि पीड़ित को प्रतिद्वंद्विता या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण गोली मारी गई होगी। हम हर संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-