Breaking News

काशीपुर: डीएम ने मुख्यमंत्री धामी के कल के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा,नगर निगम के कार्यों की भी की समीक्षा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (24 दिसंबर 2023)

काशीपुर । जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर आगमन की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 दिसम्बर को काशीपुर भ्रमण पर आ रहे हैं। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 दिसम्बर को अपराह्न 12:30 बजे बी.एच.ई.एल. हेलीपेड रानीपुर से प्रस्थान कर अपराह्न 1:00 बजे आईजीएल हेलीपेड काशीपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि 1 बजे से 2:20 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री  धामी 2:20 बजे आईजीएल से प्रस्थान कर 2:30 बजे रामपुरम कॉलोनी में पंडित अटल बिहारी वाजपेयी पार्क पहुंचकर भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिन (सुशासन दिवस) के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। श्री धामी 3:45 बजे रामपुरम से प्रस्थान कर 4 बजे अनन्या होटल पहुंचकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

जिलाधिकारी ने आईजीएल हेलीपेड पहुंचकर हेलीपेड की स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने रामपुरम में कॉलोनी पहुंचकर पण्डित अटल बिहारी वाजपेयी पार्क में सुरक्षात्मक दृष्टिगत से मूर्ति के पास रेलिंग लगाने तथा जनसभा स्थल के आसपास सुरक्षात्मक दृष्टि से बेरिकेटिंग लगाने के साथ ही आवश्यकतानुसार व्यू कटर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजकों तथा पुलिस प्रशासन को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि सुरक्षात्मक दृष्टि से किसी भी प्रकार की चूक न हों। उन्होंने पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था चाक–चौबन्द रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रामपुरम कॉलोनी मोड़ को सही करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी की अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने अनन्या होटल पहुंचकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तसीलदार अनिल चंदोला, बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, राम मेहरोत्रा, दीपक बाली, दिलप्रीत सेठी आदि उपाथित थे।

बाद में जिलाधिकारी एवम निगम प्रशासक उदयराज सिंह ने नगर निगम काशीपुर कार्यालय पहुंचकर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कहा कि रूटीन के कार्य नगर आयुक्त द्वारा संचालित एवम क्रियान्वित की जायेंगे। उन्होंने कहा कि जन सामान्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नीतिगत निर्णय प्रशासक के तौर पर उनके द्वारा स्वयं लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नियमित काम चलते रहेंगे और कामों में रुकावट या बाधा नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में दिक्कत नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का जनता के हित में और अधिक बेहतर उपयोग हो। उन्होंने सफाई व्यवस्था को सर्वोपरि रखने तथा लाइटिंग पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम को भी सुधारने की दिशा में कार्य किए जाएंगे ताकि जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निगम की सर्विस अच्छी होगी तो यूजर चार्ज कलेक्शन भी आसानी से होगा। उन्होंने नगर निगम को सर्विस सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने तथा नगर निगम की आय बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश दिए। उन्होंने सभी सार्वजनिक सुलभ शौचालयों को एक सप्ताह के भीतर सही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सॉलिड वेस्ट का उचित निस्तारण करने, शत प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने, कूड़ा निस्तारण हेतु साइंटिफिक पॉइंट्स को शामिल करते हुए टैंडर करने, वेंडिंग जोन हेतु तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निगम में टैक्स कलेक्शन की बहुत अधिक संभावनाएं हैं, टैक्सेशन बढ़ाने के लिए सुविधाओं को भी और अधिक बेहतर बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा की निगम के आय के स्त्रोतों एवम संसाधनों में वृद्धि हो और निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सर्विसेज बेहतर हों।

उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में शामिल सभी 16 गांव की सरकारी संपत्ति का डेटा नगर आयुक्त तक उपलब्ध कराने और प्रत्येक जमीन की स्थिति से अवगत कराने के निर्देश तहसीलदार को दिए। उन्होंने कार्यालय अधीक्षक की संपत्ति रजिस्टर की एक और प्रति तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, नगर आयुक्त विवेक राय, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-