Breaking News

ब्रेकिंग – केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, यात्री सुरक्षित

केदारनाथ। आज यहां टेक आफ करते हुए एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हालांकि सभी यात्री  सुरक्षित बताये जा रहे हैं। लेकिन हेलिकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।   हैलीकॉप्टर यूटीयर हेली कंपनी का बताया जा रहा है।

 घटना  सुबह साढ़े ग्यारह बजे की बताई गई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।  बताया गया कि हेलीकॉप्टर में पायलट और छह यात्री थे, जो सुरक्षित हैं। बता दें कि 2017 में भी केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर रपट गया था।

आपदा के बाद से केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की यहं 7वीं घटना है। वहीं उत्तराखंड में साल 2010 से लेकर अब तक नौ हेलीकॉप्टर क्रैश की घटनाएं हो चुकी है। जिसमें अब तक 27 लोग जान गवां चुके हैं। इसमें एमआई-17 समेत सात हेलीकॉप्टर तो केदार घाटी में ही दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-