Breaking News

बड़ी खबर:बदमाशों ने उखाड़ा एसबीआई का एटीएम, लाखों की नकदी चोरी

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

@शब्द दूत ब्यूरो (16 दिसंबर, 2023)

रुड़की लक्सर मार्ग नगर पंचायत ढ़डेरा में शिव मंदिर के सामने लगे एसबीआई के एटीएम को स्कार्पियो सवार बदमाश उखाड़ ले गए। एटीएम में लाखों रुपए की नकदी बताई गई है। घटना का पता उस समय लगा जब लोग सुबह घूमने निकले। इसके बाद सीसीटीवी खंगाले गए तो पता चला कि लुटेरे स्कॉर्पियो से आए और एटीएम को उखाड़ ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है और जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एटीएम में लाखों रुपये की नकदी थी। रकम को लेकर बैंक अधिकारियों से भी जानकारी ली जा रही है।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-