Breaking News

संसद हमला अपडेट: एक महिला समेत चार आरोपी गिरफतार, महिला बोली भारत सरकार हमारी बात नहीं सुन रही, जांच एजेंसियों की पूछताछ जारी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 दिसंबर 2023)

लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले जिन 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके नाम सागर शर्मा (पुत्र शंकरलाल शर्मा) और मनोरंजन डी. (पुत्र देवराज डी.) हैं। मनोरंजन डी. कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्ट भवन के सामने जिन दो प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया गया है, उन्हें पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया है। फिलहाल पूछताछ जारी है. उनके नाम नीलम (42) तथा अनमोल शिंदे (25) बताए गए हैं। नीलम मूल रूप से हरियाणा के हिसार की निवासी है, और अनमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर में रहता है।

गिरफ्तार आरोपी  अनमोल शिंदे के पिता का नाम धनराज शिंदे है। संसद के बाहर प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कलर गैस छोड़ने के बाद भारत माता की जय, जय भीम, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। 

चारों आरोपी एक-दूसरे को जानते हैं। इन आरोपियों का एक ही मकसद था।  ये चारों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से मिले थे। फिर उन्होंने संसद पर हमले का प्लान बनाया था।अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपियों का  बैकग्राउंड चेक किया जा रहा है। सागर शर्मा मैसूर का रहने वाला है और बेंगलुरु की एक यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रहा है। दूसरा शख्स मनोरंजन भी मैसूर का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि आईबी की टीम लोकल पुलिस के साथ उनके घर पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कों के फोन जब्त कर लिए गए हैं और उनसे पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वो किसी संगठन से जुड़े हैं या नहीं। उनके पास से बरामद की गई लिखी हुई सामग्री भी जब्त कर ली गई है। इसके अलावा सभी चेक प्वाइंट्स की सीसीटीवी चेक की जा रही हैं।

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-