Breaking News

दर्दनाक हादसा: बरेली-नैनीताल हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर से टकराकर कार में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले

@शब्द दूत डेस्क (10 दिसंबर, 2023)

एक भीषण और दर्दनाक हादसा बरेली में भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर बीती रात हुआ । बरेली से बहेड़ी की ओर जा रही अर्टिगा कार टायर फटने के बाद डिवाइडर फांदकर दूसरी ओर से आ रहे डंपर में जा घुसी। धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग लगने से कार सवार सभी आठ लोग जिंदा जलकर मर गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर टीम ने बमुश्किल आग बुझाकर वाहनों को हटाया।

बहेड़ी के गांव जाम निवासी उवैस की बरात बरेली के फहम लॉन में आई थी। इसी बरात में आने के लिए कार बुक कराई गई थी। बरात से लौटकर रात पौने 11 बजे ये लोग वापस बहेड़ी लौट रहे थे। बताते हैं कि भोजीपुरा थाने से करीब सवा किमी बहेड़ी दिशा मे दभौरा गांव के पास अचानक कार का टायर फट गया। इससे कार असंतुलित होकर डिवाइडर को फांदकर दूसरी दिशा में चली गई।

कार सामने से आ रहे डंपर में जाकर टकरा गई। जोरदार आवाज के साथ कार में आग लग गई। कार को डंपर करीब 25 मीटर घसीटता हुआ ले गया। इससे डंपर के अगले हिस्से में भी आग लग गई। डंपर के ड्राइवर और हेल्पर घबराहट में कूदकर फरार हो गए।

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-