Breaking News

काशीपुर गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति व प्रधानाचार्य विवाद फिर सुर्खियों में: प्रबंध समिति सदस्यों पर रंगदारी मांगने के आरोप का मुकदमा, दीपिका गुड़िया ने पूरा मामला फर्जी बताया,

@शब्द दूत ब्यूरो (01 दिसंबर 2023)

काशीपुर। पं गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति व प्रधानाचार्य के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने प्रबंध समिति के सदस्यों पर मारपीट करने व रंगदारी मांगने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। खास बात यह है कि इस मामले में काशीपुर कोतवाली में जो मुकदमा दर्ज किया गया है वह एस एस पी के आदेश पर दर्ज हुआ है।

गोविन्द बल्लभ पंत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने एसएसपी को एक पत्र देकर महिला समेत पांच लोगों पर मारपीट कर गाली-गलौच कर पांच लाख रुपए मांगे जाने की शिकायत की । काशीपुर कोतवाली पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

अजय शंकर कौशिक पुत्र राज बहादुर शर्मा प्रधानाचार्य पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज काशीपुर ने जो  तहरीर दी है उसमें कहा गया कि बीती 28 नवंबर को जब वह अपने कार्यालय में बैठा हुआ था, तभी नीरज आत्रेय का फोन आया ओर कहा यह कालेज तेरे बाप का नहीं है, तुझे डंडे मार कर कार्यालय से बाहर कर दूँगा ओर टिनशैड में बैठा दूँगा, अभी थोडी देर में दीपिका गुडिया आयेगी और वह तुझे ठीक करेगी, जिसकी रिकाडिंग मेरे पास है । लगभग 11.33 बजे दीपिका गुडिया आत्रेय पत्नी नीरज आत्रेय निवासी मोहल्ला रहमखानी, थाना काशीपुर अपने साथी मुकेश कुमार शर्मा पुत्र अज्ञात, नरेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र अज्ञात, माधो सिंह पुत्र अज्ञात व दो अन्य व्यक्तियों के साथ कार्यालय में आ गये ओर हाथों में डंडे व तमंचे थे। दीपिका गुडिया आत्रेय ने इशारा करते हुए कहा कि यही प्रधानाचार्य है, सभी लोगों ने मिल कर अभद्र गालियां देते हुए मारपीट की । कहा कि इस हमले की वारदात कालेज के सीसी टीवी कैमरे में भी रिकार्ड है। पीड़ित का आरोप है कि जाते जाते दीपिका गुड़िया ने धमकी दी कि यदि तू हमें प्रत्येक माह 5 लाख नहीं देगा तो हम तुझे कालेज में कार्य नहीं करने देंगे एवं तुझे व तेरे परिवार को जान से मरवा देंगे। आरोप है कि गले में पहनी हुई सोने की चैन भी छीन कर ले गये। पीड़ित ने अपनी व परिवार की जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाते हुए एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । जिसपर कोतवाली पुलिस ने नीरज आत्रेय, दीपिका गुडिया आत्रेय, मुकेश कुमार शर्मा, नरेन्द्र कुमार शर्मा, माधो सिंह के खिलाफ धारा 323, 384, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि प्रधानाचार्य द्वारा दर्ज कराया गया पूरा मामला फर्जी है। जिस समय की घटना उनके द्वारा बताई गई है उस समय काशीपुर कोतवाली के एक सब इंस्पेक्टर व पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे थे। ऐसे पुलिस के सामने इस तरह घटना कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य एक स्थानीय भाजपा नेता के इशारे पर चल रहे हैं। दीपिका का कहना है कि प्रधानाचार्य प्रबंध समिति द्वारा अनुशासन रखे जाने के निर्देशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका गुड़िया आत्रेय चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में उप प्राचार्या हैं। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि कि प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक को कुछ स्थानीय भाजपा नेता संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने इसे अन्याय की पराकाष्ठा बताते हुए पूरे मामले को फर्जी बताया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-