Breaking News

बड़ी खबर – देहरादून में जहरीली शराब कांड छह की मौत

देहरादून। राजधानी देहरादून में  जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना के बाद से ही लोगों में आक्रोश बना हुआ है। 

मरने वालों के नाम हैं आकाश (22 साल) पुत्र किशन, सुरेंद्र (38 साल) पुत्र अशोक चौहान, इंदर, गुड्डु (35 साल) पुत्र नत्थू, राजेंद्र (45 साल) पुत्र प्यारे लाल और शरन पुत्र सुखलाल आदि। राजधानी में हुये इस जहरीली शराब कांड से हड़कंप मच गया है। 

शासन ने आयुक्त आबकारी सुशील कुमार से रिपोर्ट तलब की है। प्रमुख सचिव आबकारी आनंद वर्द्धन ने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना राजधानी देहरादून के नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर चौक के नज़दीक स्थित बस्ती की है। 

 इस घटना से आबकारी विभाग व पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 कलश यात्रा में भगदड़: 1 महिला की मौत, कई घायल, धार्मिक उत्सव मातम में बदला

🔊 Listen to this घटना में हनुमान कॉलोनी निवासी रति साहू की मौत हो गई, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-