Breaking News

पिथौरागढ़: धामी को मांगनी पड़ी माफी,मयूख महर के धरने से सियासी पारा चढ़ा

@शब्द दूत ब्यूरो (08 नवंबर, 2023)

पिथौरागढ़ में विधायक मयूख महर का धरना अब सरकार के लिए बड़ी टेंशन का सबब बन गया है। पिथौरागढ़ की कई मांगों को लेकर विधायक मयूख महर बीते दस दिन से धरना दे रहे हैं। आज महर के धरने मे कांग्रेस के विधायक हरीश धामी, मनोज तिवारी और खुशाल सिंह अधिकारी भी पहुंचे। इसके अलावा पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल समेत कांग्रेस के कई और नेता भी मयूख महर के धरने को समर्थन देने पहुंचे।

धरने में मौजूद सभी विधायकों ने सरकार पर निशाना साधा और धामी सरकार पर बुनियादी मांगें पूरी करने का दबाव बनाया। विधायकों के इस समर्थन से मयूख महर भी उस्ताहित नज़र आए और उन्होंने सरकार को एक बार फिर खुली चुनौती दे डाली। मयूख महर ने साफ किया कि उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों के लिए आंदोलन शुरू किया है और वो तब तक इसे जारी रखेंगे जब तक कि मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

वहीं धरने के समर्थन देने पहुंचे विधायक हरीश धामी ने मयूख महर से माफी मांगी। धामी ने कहा कि एक ही जिले के विधायक होने के बावजूद वो दस दिन बाद धरने में पहुंचे इसके लिए वो माफी चाहते हैं। कांग्रेस विधायकों के खुलकर मैदान में आने के बाद सरकार की परेशानी बढ़ गई है साथ ही जिला प्रशासन के लिए भी अब चुनौतियां बढ़ने लगी हैं। बीते दिनों मयूख महर ने आरोप लगाया था कि उन्हें डराने के लिए प्रशासन ने छापेमारी की थी लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-