Breaking News

काशीपुर में दो भाइयों को गोली मारकर घायल किया, व्हाट्सअप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट का मामला

काशीपुर । व्हाट्सअप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर दो लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहाँ से उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है। 

घायलों ने बताया कि  अनुसार कुछ लोगों ने एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया है। बीते रोज ग्रुप में छोई निवासी एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक बात लिख दी। जिस पर गिन्नी खेड़ा निवासी हरजीत सिंह तथा मनदीप सिंह ने आपत्ति जताई और ऐसी बात न लिखने को कहा। आरोप है कि छोई निवासी व्यक्ति ने कहा कि आ जाओ मैं तो लिखूंगा। 

 अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि दोनों बाइक  से काशीपुर की रामनगर रोड स्थित स्टेडियम चुंगी पर पहुंच गये जहाँ छोई निवासी युवक स्कार्पियो से पहुंचे और दोनों को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना रात्रि 1 बजे के आसपास की है। मामले की तहरीर पुलिस में अभी तक नहीं दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-